75 साल के हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Ram Nath Kovind

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के जन्मदिन पर वेंकैया नायडू के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जन सरोकारों को समर्पित आपके यशस्वी सार्वजनिक जीवन और अनुभवी नेतृत्व का लाभ राष्ट्र को प्राप्त हुआ है।

दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को उनके 75वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति कोविंद का जन्म आज ही के दिन 1945 में उत्तर प्रदेश में कानपुर के परौंख गांव में हुआ था।

इसे भी पढ़ें: कृषि बिलों पर राष्ट्रपति ने किए हस्ताक्षर, विपक्ष की अपील बेअसर

उपराष्ट्रपति के सचिवालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जन सरोकारों को समर्पित आपके यशस्वी सार्वजनिक जीवन और अनुभवी नेतृत्व का लाभ राष्ट्र को प्राप्त हुआ है। राष्ट्र के लिए समर्पित आपके सुदीर्घ भावी जीवन में स्वास्थ्य, सुख और संतोष की कामना करता हूं।’’ कोविंद ने 25 जुलाई 2017 को राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभाला था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़