प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल गांधी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं

Prime Minister Modi best wishes to Rahul Gandhi on birthday
[email protected] । Jun 19 2018 10:47AM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना की।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना की। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’’ जनवरी 2013 में कांग्रेस के उपध्यक्ष बने राहुल को 11 दिसंबर 2017 को निर्विरोध पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया था। वह आज 48 वर्ष के हो गये। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़