प्रधानमंत्री मोदी ने दी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को जन्मदिन की बधाई

prime-minister-modi-gave-birthday-wishes-to-bjp-president-amit-shah
[email protected] । Oct 22 2018 11:47AM

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘अमित भाई के नेतृत्व में पूरे भारत में पार्टी का महत्वपूर्ण विस्तार हुआ है। उनकी दृढ़ता और कठिन परिश्रम पार्टी के लिए मूल्यवान संपत्ति है।’’ प्रधानमंत्री ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की भी कामना की।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को सोमवार को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी दृढ़ता और कठिन परिश्रम पार्टी के लिए मूल्यवान संपत्ति है। शाह आज 54 वर्ष के हो गए।  प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘अमित भाई के नेतृत्व में पूरे भारत में पार्टी का महत्वपूर्ण विस्तार हुआ है। उनकी दृढ़ता और कठिन परिश्रम पार्टी के लिए मूल्यवान संपत्ति है।’’ प्रधानमंत्री ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की भी कामना की।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएँ। अमित जी अपने कड़ी मेहनत और अद्भुत आयोजन कौशल के लिए जाने जाते हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाइयों तक पहुंच गई है। मैं उपने स्वस्थ और लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।

वहीं शिवराज सिंह चौहान के लिखा है कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के अध्यक्ष, आधुनिक युग के चाणक्य AmitShah जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु, सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें, मां भारती की सेवा करते रहें। आपके नेतृत्व में पूरे देश में कमल खिलाने का संकल्प अवश्य साकार होगा।

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी द्वीट किया है। उन्होंने लिखा है मेरे पार्टी सहयोगी और भारतीय जनता पार्टी के सम्मानित अध्यक्ष श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उन्हें अच्छे स्वास्थ्य, लंबे जीवन और एक सफल वर्ष के साथ आशीर्वाद दिया जा सकता है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़