उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मोदी ने राम मनोहर लोहिया को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि

नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को स्वतंत्रता सेनानी एवं समाजवादी चिंतक राम मनोहर लोहिया को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी और प्रगतिशील विचारों के साथ देश को नयी दिशा देने के लिए उनके प्रति कृतज्ञता जाहिर की। लोहिया का जन्म 1910 में आज ही के दिन हुआ था। नायडू ने लोहिया की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ प्रख्यात राष्ट्रवादी स्वाधीनता सेनानी, समाजवादी विचारक और लेखक डॉ. राम मनोहर लोहिया जी की जयंती पर उनके विचारों और उनके कृतित्व को सादर नमन करता हूं।’’
इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन में लॉकडाउन का एक साल पूरा, पीएम जॉनसन ने दिया प्रतिबंध हटाने का संकेत
उन्होंने कहा कि अपने प्रगतिशील विचारों के लिए लोहिया हमेशा याद किए जाएंगे। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ महान स्वतंत्रता सेनानी और समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया जी को उनकी जयंती पर सादर श्रद्धांजलि। उन्होंने अपने प्रखर और प्रगतिशील विचारों से देश को नई दिशा देने का कार्य किया। राष्ट्र के लिए उनका योगदान देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।।
इसे भी पढ़ें: जेपी नड्डा ने गुवाहाटी में जारी किया संकल्प पत्र, 30 लाख लोगों को प्रति माह 3 हजार की सहायता
आज अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की पुण्य तिथि पर देश की इन महान विभूतियों को सादर श्रद्धांजलि देता हूं। हमारी आज़ादी आपके महा बलिदान की पावन विरासत है। राष्ट्र निर्माण के लिए हमारे यथा सामर्थ्य प्रयास, अमर शहीदों की पावन स्मृति में हमारी विनम्र श्रद्धांजलि होगी। pic.twitter.com/SxHxGKBYIW
— Vice President of India (@VPSecretariat) March 23, 2021
आजादी के क्रांतिदूत अमर शहीद वीर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को शहीदी दिवस पर शत-शत नमन। मां भारती के इन महान सपूतों का बलिदान देश की हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। जय हिंद! #ShaheedDiwas pic.twitter.com/qs3SqAHkO9
— Narendra Modi (@narendramodi) March 23, 2021