PM मोदी ने किया ''स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का अनावरण, कहा- आज का इतिहास नहीं मिट सकता

prime-minister-narendra-modi-unveils-sardar-patel-s-statue-of-unity
[email protected] । Oct 31 2018 11:08AM

समारोह से दौरान मंच पर गुजरात के राज्यपाल ओ पी कोहली, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अलावा कई गणमान्य लोग मौजुद थे।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज गुजरात के केवड़ि‍या में विश्‍व की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्‍टैच्‍यू ऑफ यूनिटी’ को राष्‍ट्र को समर्पित किया। स्वतंत्र भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल्‍लभ भाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा उनकी जयंती पर गुजरात के नर्मदा जिले स्थित केवड़िया में राष्‍ट्र को समर्पित किया गया। इस मौके पर PM ने कहा कि आज पूरा देश सरदार वल्लभभाई पटेल का सम्मान में राष्ट्रिय एकता दिवस मना रहा है।

PM ने कहा कि आज युवा #Run for unity के तहत दौड़ लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत के वर्तमान ने अपने इतिहास के एक स्वर्णिम पृष्ठ को उजागर करने का काम किया है। मोदी ने कहा कि आज देश के सरदार को उचित स्थान मिला। PM ने कहा कि आज के दिन को इतिहास से कोई नहीं मिटा सकता है। 

विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि आज जब धरती से लेकर आसमान तक सरदार साहब का अभिषेक हो रहा है, तब भारत ने न सिर्फ अपने लिए एक नया इतिहास रचा है, बल्कि भविष्य के लिए प्रेरणा का गगनचुम्बी आधार भी रखा है। उन्होंने कहा कि दुनिया की ये सबसे उंची प्रतिमा पूरी दुनिया और हमारी भावी पीढ़ियों को सरदार साहब के साहस, सामर्थ और संकल्प की याद दिलाती रहेगी। 

पीएम मोदी ने कहा कि सरदार पटेल ने 5 जुलाई, 1947 को रियासतों को संबोधित करते हुए कहा था कि विदेशी आक्रांताओं के सामने हमारे आपसी झगड़े, आपसी दुश्मनी, वैर का भाव, हमारी हार की बड़ी वजह थी। अब हमें इस गलती को नहीं दोहराना है और न ही दोबारा किसी का गुलाम होना है। मोदी ने कहा कि सरदार साहब के इसी संवाद से, एकीकरण की शक्ति को समझते हुए उन्होंने अपने राज्यों का विलय कर दिया। देखते ही देखते, भारत एक हो गया। सरदार साहब के आह्वान पर देश के सैकड़ों रजवाड़ों ने त्याग की मिसाल कायम की थी। हमें इस त्याग को भी कभी नहीं भूलना चाहिए।

समारोह से दौरान मंच पर गुजरात के राज्यपाल ओ पी कोहली, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अलावा कई गणमान्य लोग मौजुद थे। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़