प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ पर कोरोना संकट के समय गैरजिम्मेदार होने का आरोप लगाया

Priyanka

ग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति के संपर्क में आने के बावजूद चुनावी सभाएं कर रहे हैं और संकट के समय उनका गैरजिम्मेदार रवैया साफ नजर आ रहा है।

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति के संपर्क में आने के बावजूद चुनावी सभाएं कर रहे हैं और संकट के समय उनका गैरजिम्मेदार रवैया साफ नजर आ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि संकट के समय नेताओं को अपने आचरण से उदाहरण पेश करना चाहिए ताकि लोग उन पर भरोसा कर सकें।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 6,290 नए मामले, 21 और लोगों की मौत

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने ट्वीट किया, ‘‘खबरों के मुताबिक, उप्र के मुख्यमंत्री कोविड संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद भी रैलियों में जा रहे हैं। उनका कार्यालय कोविड से होने वाली मौतों के गलत आंकड़े दे रहा है। खबरों के अनुसार, लखनऊ के शवदाहगृह एवं अस्पतालों में लंबी वेटिंग है। लोगों में दहशत है।’’

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में वेतन संबंधी मुद्दों को लेकर RTC की हड़ताल के मद्देनजर रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें

प्रियंका ने कहा, ‘‘जिनका कार्य जवाबदेही और पारदर्शिता भरा होना चाहिए वह खुद गैरज़िम्मेदार साबित हो रहे हैं। संकट के समय नेताओं को सत्यता और सही आचरण का उदाहरण पेश करना चाहिए ताकि लोग उन पर भरोसा कर सकें।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़