...जब कार रोककर मोदी-मोदी कहने वाले लोगों से जाकर मिलीं प्रियंका गांधी

priyanka-gandhi-greets-bjp-supporters-who-chanted-modi-modi-at-her-convoy-in-indore
[email protected] । May 15 2019 8:19AM

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी कार रोकी और मोदी के पक्ष में नारेबाजी कर रहे लोगों तक जाकर उनसे हाथ मिलाया।

इंदौर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी, मोदी का नारा लगा रहे भाजपा समर्थकों को शुभकामना देकर और उनसे हाथ मिला कर चौंका दिया। अपने रोडशो के लिए सोमवार को यहां पहुंचीं प्रियंका के हवाईअड्डे से बाहर निकलने के दौरान यह नजारा दिखा। उन्होंने अपनी कार रोकी और मोदी के पक्ष में नारेबाजी कर रहे लोगों तक जाकर उनसे हाथ मिलाया। कार की तरफ लौटते वक्त उन्होंने कहा कि शुभकामनाएं, आप अपनी जगह पर हैं, और मैं मेरी जगह।

इसे भी पढ़ें: प्रियंका गांधी ने पति रॉबर्ट वाड्रा संग डाला वोट, कहा- भाजपा की सरकार जा रही है

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें मोदी समर्थकों को भी कि बहुत अच्छे, बहुत अच्छे। आपको भी शुभकामना। बाद में प्रदेश कांग्रेस ने वीडियो ट्वीट कर कहा कि इंदौर में कुछ लोगों ने प्रायोजित ढंग से मोदी, मोदी के नारे लगाए तभी प्रियंका गांधी कार से उतरीं और उनसे हाथ मिलाया। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रकोष्ठ की प्रमुख शोभा ओझा ने कहा कि यह भाजपा प्रायोजित था लेकिन कांग्रेस पार्टी ने हमेशा दूसरों की विचारधाराओं का सम्मान करने में भरोसा किया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़