छात्रों के प्रति एकजुटता जताते हुए प्रियंका समेत कई नेता इंडिया गेट पर धरने पर बैठे

priyanka-gandhi-sit-on-a-symbolic-protest-over-police-action-against-students

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जामिया के छात्रों के समर्थन में दिल्ली स्थिति इंडिया गेट पर धरने में बैठी हैं। प्रियंका के साथ इस प्रदर्शन में कई कांग्रेस नेता भी शामिल हैं और यह प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ एकजुटता प्रकट करने के लिए लिया किया जा रहा धरना प्रदर्शन बताया जा रहा है।

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जामिया के छात्रों के समर्थन में दिल्ली स्थिति इंडिया गेट पर धरने में बैठी हैं। प्रियंका के साथ इस प्रदर्शन में कई कांग्रेस नेता भी शामिल हैं और यह प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ एकजुटता प्रकट करने के लिए लिया किया जा रहा धरना प्रदर्शन बताया जा रहा है। इस धरने से पहले जामिया घटना को लेकर प्रियंका ने नाराजगी जाहिर की। 

इसे भी पढ़ें: भारत की छवि खराब करने और अर्थव्यवस्था को चोट पहुँचाने के प्रयास हैं यह विरोध प्रदर्शन

प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार ने संविधान और छात्रों पर हमला किया है। उन्होंने विश्वविद्यालय में प्रवेश करके छात्रों पर हमला किया है। हम संविधान के लिए लड़ेंगे, हम इस सरकार के खिलाफ लड़ेंगे। प्रियंका द्वारा दिए गए इस बयान के कुछ समय बाद कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस सरकार ने युवाओं और छात्रों के अधिकारों पर हमला किया है। इसलिए प्रियंका गांधी और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता शाम 4 से 6 बजे तक इंडिया गेट पर धरना देंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़