प्रियंका गांधी वाद्रा की किसान महापंचायत मेरठ में सात मार्च को होगी

Priyanka Gandhi Vadra

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव चौधरी यशपालसिंह ने मंगलवार को बताया, ‘‘प्रियंका गांधी वाद्रा का छह मार्च को यहां आने का कार्यक्रम था, लेकिन पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में व्यस्तता के कारण अब महापंचायत की तिथि एक दिन आगे बढ़ा दी गई है।

मेरठ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा की किसान महापंचायत मेरठ में अब सात मार्च को होगी, जो पहले छह मार्च को प्रस्तावित थी। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव चौधरी यशपालसिंह ने मंगलवार को बताया, ‘‘प्रियंका गांधी वाद्रा का छह मार्च को यहां आने का कार्यक्रम था, लेकिन पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में व्यस्तता के कारण अब महापंचायत की तिथि एक दिन आगे बढ़ा दी गई है।

इसे भी पढ़ें: प्रियंका गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना, बोलीं- असम में CAA लागू करने पर साध रखी है चुप्पी

प्रियंका यहां नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों को संबोधित करेंगी।’’ वहीं स्थानीय कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन के अनुसार किसान महापंचायत सरधना के कैली गांव में ही होगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के स्थल में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘सात मार्च को दोपहर 12 बजे कैली गांव में हनुमान मंदिर के पास किसान महापंचायत होगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़