खराब मौसम की वजह से प्रियंका की हिमाचल प्रदेश की सभा हुई रद्द

priyanka-s-himachal-pradesh-rally-canceled-due-to-bad-weather

आश्रय के पिता अनिल शर्मा ने हाल में प्रदेश सरकार की कैबिनेट से इस्तीफा दिया है। हिमाचल प्रदेश की सभी चार सीटों पर 19 मई को चुनाव होना है। साल 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले अनिल शर्मा अपने बेटे आश्रय और पिता के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे।

शिमला। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की मंगलवार को होने वाली हिमाचल प्रदेश की प्रस्तावित यात्रा को खराब मौसम की वजह से रद्द कर दिया गया। प्रदेश कांग्रेस नेता ने कहा कि वाड्रा को मंडी के कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा के पक्ष में सुंदरनगर में एक रैली को संबोधित करना था। आश्रय शर्मा भाजपा के मौजूदा सांसद राम स्वरूप शर्मा के खिलाफ मैदान में हैं। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के पोते हैं।

इसे भी पढ़ें: यूपी के परिणाम अप्रत्याशित होंगे और कांग्रेस अपने प्रदर्शन से सबको हैरान कर देगी: गुर्जर

आश्रय के पिता अनिल शर्मा ने हाल में प्रदेश सरकार की कैबिनेट से इस्तीफा दिया है। हिमाचल प्रदेश की सभी चार सीटों पर 19 मई को चुनाव होना है। साल 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले अनिल शर्मा अपने बेटे आश्रय और पिता के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। उन्होंने मंडी विधानसभा सीट से चुनाव जीता था और प्रदेश की भाजपा सरकार में ऊर्जा मंत्री बनाए गए थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़