PM की मेगा रैली से पहले शीला के समर्थन में प्रियंका का रोड शो

priyanka-s-road-show-in-support-of-sheela-before-pm-s-mega-rally
अभिनय आकाश । May 8 2019 5:10PM

उत्तर पश्चिमी दिल्ली की इस सीट पर शीला दीक्षित का मुकाबला भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी और आम आदमी पार्टी के नेता दिलीप पांडेय के बीच है। पिछली बार इस सीट पर कांग्रेस पार्टी तीसरे नंबर पर खिसक गई थी और कांग्रेस का वोट आम आदमी पार्टी की तरफ शिफ्ट हो गया था।

नई दिल्ली। दिल्ली का दंगल जो जीतता है उसी की केद्र में सरकार बनती है। उसी दिल्ली को जीतते की कवायद में दोनों प्रमुख दल लगे हैं। पीएम मोदी की रामलीला मैदान में मेगा रैली से पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली की गलियों में शीला दीक्षित के समर्थन में वोट मांगे। कांग्रेस महासचिव का 2.2 किमी लंबा रोड शो सीलमपुर से यमुना विहार तक जाएगा। प्रियंका का रोड शो ब्रह्मपुरी पुलिया से शुरू हुआ और ब्रह्मपुरी रोड, चौहान बांगर, राजपूत मोहल्ला, घोंडा चौक, यमुना विहार रोड, नॉर्थ घोंडा, सुभाष मोहल्ला, मोहनपुरी, मौजपुर और यमुना विहार रोड से बाबरपुर की नूर-ए-इलाही मस्जिद से होते हुए शाम 5:30 बजे यमुना विहार डीटीसी बस डिपो पर जाकर खत्म होगा, जहां प्रियंका लोगों को संबोधित करेंगी।

इसे भी पढ़ें: राहुल-प्रियंका पर भड़के केजरीवाल, कहा- बीजेपी की मदद कर रहे दोनों भाई-बहन

उत्तर पूर्वी दिल्ली की इस सीट पर शीला दीक्षित का मुकाबला भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी और आम आदमी पार्टी के नेता दिलीप पांडेय के बीच है। पिछली बार इस सीट पर कांग्रेस पार्टी तीसरे नंबर पर खिसक गई थी और कांग्रेस का वोट आम आदमी पार्टी की तरफ शिफ्ट हो गया था। कांग्रेस अपने वोट बैंक को फिर से एकजुट करने की जुगत में अपने तुरुप के इक्के प्रियंका गांधी को दिल्ली के दंगल में उतारा है। बीते दिनों मनोज तिवारी की जनसभा में सुनील शेट्टी और सपना चौधरी एक साथ मंच पर दिखाई दिए थे। दोनों ने तिवारी और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान सुनील शेट्टी ने अपने दो पॉपुलर डायलॉग को सुनाया। उन्होंने फिल्म ‘धड़कन’  के  फेमस डायलॉग को चुनावी रंग देते हुए कहा,’ आप लोगों को मनोज तिवारी को भूल जाए हो नहीं सकता, आप इन्हें भूल जाए ये मैं होने नहीं दूंगा।’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़