मिर्जापुर की रैली में प्रियंका ने अमिताभ को लेकर पीएम मोदी पर कसा तंज

priyanka-said-in-election-rally-pm-will-make-amitabh-bachchan
अभिनय आकाश । May 17 2019 1:44PM

प्रियंका ने कहा कि अच्छा होता अमिताभ बच्चन को ही प्रधानमंत्री बना देते। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा का मकसद सत्ता हासिल करना है।

मिर्जापुर। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में देश की 59 सीटों के लिए घमासान जारी है और प्रचार के आखिरी दिन उत्तर प्रदेश में भी चढ़ते चुनावी मौसम के साथ सियासी पारा भी बढता ही जा रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान संभाल रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मिर्जापुर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी नेता नहीं अभिनेता हैं, दुनिया का सबसे बड़ा अभिनेता प्रधानमंत्री बना। प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए अमिताभ बच्चन को भी इसमें शामिल कर लिया।

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार की मानसिकता लोकतांत्रिक ना होकर दमनकारी है: प्रियंका गांधी

प्रियंका ने कहा कि अच्छा होता अमिताभ बच्चन को ही प्रधानमंत्री बना देते। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा का मकसद सत्ता हासिल करना है। मोदी ने पिछले लोकसभा चुनाव के वक्त किए अपने वादों को पूरा नहीं किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस झूठे वायदे नहीं करती बल्कि किसानों, गरीबों और युवाओं के हक में काम करती है। बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मिर्जापुर में कांग्रेस प्रत्याशी ललितेश त्रिपाठी के समर्थन में रोड शो करने मिर्जापुर पहुंची थीं। प्रियंका की चुनावी सभा के दौरान एक दिलचस्प वाक्या घटित हुआ जब वो भाषण दे रही थीं तभी अजान हुई तो प्रियंका गांधी ने भाषण रोक दिया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़