बजट पारित करने के बाद झारखंड विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Jharkhand Assembly

विधानसभाध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने कोरोना वायरस के संक्रमण से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए झारखंड विधानसभा के बजट सत्र को निर्धारित 28 मार्च से पांच दिन पहले ही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया।

रांची। कोरोना वायरस संक्रमण से मद्देनजर झारखंड का वर्ष 2020-21 का वार्षिक बजट गिलोटिन के माध्यम से सोमवार को पारित करने के बाद विधानसभा का सत्र समयपूर्व ही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया। विधानसभाध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने कोरोना वायरस के संक्रमण से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए झारखंड विधानसभा के बजट सत्र को निर्धारित 28 मार्च से पांच दिन पहले ही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया। बाद में विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष की भी सहमति से आज विधानसभा के सत्र को समय पूर्व ही अनिश्चित काल के लिए विधानसभाध्यक्ष ने स्थगित करने का निर्णय लिया। 

इसे भी पढ़ें: बिना चर्चा के पारित हुआ वित्त विधेयक, अनिश्चितकाल के लिए लोकसभा स्थगित 

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते देश के अन्य हिस्सों की ही तरह झारखंड में भी स्थितियां धीरे-धीरे बिगड़ती जा रही हैं जिसे संभालने के लिए ही सरकार ने कल रात 31 मार्च तक के लिए राज्य के लॉकडाउन का निर्णय लिया। आज सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही मुख्यमंत्री सोरेन ने एक बयान में कहा कि सरकार ने लॉकडाउन का फैसला राज्य के लोगों की सुरक्षा के लिहाज से लिया है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वह सामाजिक दूरी बनाकर रखें। लोग कम से कम लोगों से मिलें। यह कुछ दिनों की समस्या है। हम मिलकर जंग लड़ेंगे। सरकार ने एहतियात के तौर पर कड़े निर्णय लिए हैं। यह निर्णय राज्यवासियों के जान-माल की सुरक्षा हेतु लिए गए हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़