पंजाब: बलात्कार मामले में पूर्व विधायक सिमरजीत बैंस का निजी सहायक गिरफ्तार

Simarjit Bains
Prabhasakshi

पंजाब के पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के निजी सहायक को 44 वर्षीय एक महिला से बलात्कार के आरोप में सोमवार को यहां गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

लुधियाना। पंजाब के पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के निजी सहायक को 44 वर्षीय एक महिला से बलात्कार के आरोप में सोमवार को यहां गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोक इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष और दो बार विधायक रहे बैंस अभी भी फरार हैं, जो इस मामले में मुख्य आरोपी हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त रावचरण सिंह बराड़ ने कहा कि बैंस के निजी सहायक सुखचैन सिंह को आज गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दो जुलाई को पूर्व विधायक के भाई करमजीत सिंह बैंस को भी बलात्कार के मामले में गिरफ्तार किया था।

इसे भी पढ़ें: सुनील शेट्टी और विवेक ओबेरॉय इस सीरीज में आएंगे नजर, मुंबई के सबसे बड़े स्लम एरिया में हुई शूटिंग

स्थानीय अदालत के निर्देश पर 16 जुलाई 2021 को सिमरजीत बैंस और उनके दो भाइयों समेत पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। अदालत पहले ही सिमरजीत बैंस और अन्य आरोपियों को भगोड़ा घोषित कर चुकी है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा था कि उसने पूर्व विधायक से एक संपत्ति विवाद मामले में मदद के लिए संपर्क किया था, जिसके बाद बैंस ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़