राधाकृष्ण विखे पाटिल पर आलाकमान करेगा फैसला: अशोक चव्हाण

radhakrishna-vikhe-patil-high-command-will-decide-ashok-chavan
[email protected] । Apr 25 2019 11:13AM

उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान को इसकी जानकारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पूरी तरह से इस बात से अवगत करा दिया गया है और वह उपयुक्त समय पर कार्रवाई करेंगे।

मुंबई। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख अशोक चव्हाण ने बुधवार को कहा कि वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल के खिलाफ कार्रवाई पर पार्टी आलाकमान कोई फैसला करेगा। चव्हाण ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि पार्टी के ‘स्टार चुनाव प्रचारकों’ की सूची में शामिल होने के बावजूद पाटिल ने पार्टी के लिए चुनाव प्रचार नहीं किया।

इसे भी पढ़ें: नरसिंह यादव का निलंबन ‘क्रूर और अनुचित’ कदम है: संजय निरूपम

उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान को इसकी जानकारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पूरी तरह से इस बात से अवगत करा दिया गया है और वह उपयुक्त समय पर कार्रवाई करेंगे। पाटिल के बेटे सुजॉय 12 मार्च को भाजपा में शामिल हो गए थे और वह अहमदनगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: गैर कांग्रेस, गैर भाजपा मोर्चा के लिए प्रयास तेज करने की योजना बना रहे हैं केसीआर

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़