राफेल मामला: अरुण जेटली के सवाल पर राहुल गांधी का पलटवार

rafael-case-rahul-gandhi-counter-attack-on-arun-jaitley
अंकित सिंह । Aug 29 2018 6:17PM

वित्त मंत्री अरुण जेटली का राफेल विमान सौदे मामले में कांग्रेस पर लगाए गए आरोप पर राहुल गांधी ने पलटवार किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने एक ट्वीट कर कहा, श्री जेटली, देश का ध्यान ग्रेट राफेल रॉबरी में पर लाने के लिए धन्यवाद!।

वित्त मंत्री अरुण जेटली का राफेल विमान सौदे मामले में कांग्रेस पर लगाए गए आरोप पर राहुल गांधी ने पलटवार किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने एक ट्वीट कर कहा, "श्री जेटली, देश का ध्यान ग्रेट राफेल रॉबरी में पर लाने के लिए धन्यवाद!। इसे सुलझाने के लिए संयुक्त संसदीय समिति का गठन कैसा रहेगा? समस्या यह है कि आपके सर्वोच्च नेता अपने मित्र की रक्षा कर रहा है, इसलिए यह असुविधाजनक हो सकता है। 24 घंटे में जांच हो और जवाब दे। इंतज़ार कर रहे है!"

बता दें कि वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राफेल विमान सौदे के बारे में कांग्रेस के ऊपर आज असत्य फैलाने का आरोप लगाया था। जेटली ने कहा था कि विपक्षी पार्टी और उसके नेता राहुल गांधी फर्जी अभियान चलाकर राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ गंभीर खिलवाड़ कर रहे हैं। जेटली ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर राहुल से 15 सवाल किये थे। उन्होंने कहा कि 36 राफेल विमान खरीदने के लिए फ्रांस के साथ 10 अप्रैल, 2015 को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार के 2007 के करार की तुलना में बेहतर शर्तों पर समझौता किया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़