राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ साजिश है राफेल विवाद: मुख्तार अब्बास नकवी

rafael-controversy-is-a-conspiracy-against-national-security-mukhtar-abbas-naqvi
[email protected] । Oct 14 2018 10:06AM

नकवी ने कहा, ‘‘राफेल विवाद राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ गहरी साजिश है।’’ कांग्रेस की तरफ परोक्ष निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ‘षड्यंत्रकर्ता’ का मकसद जल्द सामने आ जाएगा।

 पुडुचेरी। राफेल विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को कहा कि यह विवाद राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ गहरी साजिश है।नकवी ने कांग्रेस को ‘भ्रष्टाचार का कंकाल’ कहते हुए उसकी निंदा की।

उनका बयान ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल और उनकी पार्टी 58 हजार करोड़ रुपये के राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर भाजपा नीत राजग सरकार के खिलाफ हमले तेज कर रहे हैं।

नकवी ने कहा, ‘‘राफेल विवाद राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ गहरी साजिश है।’’ कांग्रेस की तरफ परोक्ष निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ‘षड्यंत्रकर्ता’ का मकसद जल्द सामने आ जाएगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़