दशहरे के दिन भारत को मिलेगा राफेल, रक्षा मंत्री पेरिस में ही करेंगे शस्त्र पूजा

rafale-will-get-india-on-dussehra-defense-minister-will-do-arms-worship-in-paris
[email protected] । Oct 6 2019 4:17PM

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फ्रांस में सबसे पहले राफेल फाइटर जेट में उड़ान भरेंगे। खास बात ये है कि जिस दिन राफेल भारत के सुपुर्द किया जाएगा उसी दिन भारतीय वायुसेना दिवस भी है। इसी दिन राजनाथ सिंह बोर्डिओक्स के पास मेरिनैक में राफेल जेट रिसीव करेंगे।

राजनाथ सिंह इस बार दशहरे के मौके पर पेरिस में रहेंगे और वहां शस्त्र पूजन (हथियारों की पूजा) करेंगे। बता दें कि आठ अक्टूबर को भारत को अपना पहला राफेल विमान मिलने वाला है। राफेल विमान लेने के लिए रक्षा मंत्री खुद पेरिस जा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फ्रांस में सबसे पहले राफेल फाइटर जेट में उड़ान भरेंगे। खास बात ये है कि जिस दिन राफेल भारत के सुपुर्द किया जाएगा उसी दिन भारतीय वायुसेना दिवस भी है। इसी दिन राजनाथ सिंह बोर्डिओक्स के पास मेरिनैक में राफेल जेट रिसीव करेंगे।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़