‘आप’ नेता राघव चड्ढा ने बीजेपी पर लगाया फर्जी वोटिंग कराने का आरोप

raghav-chadha-blames-bjp-workers-on-fake-voting
[email protected] । May 12 2019 3:50PM

आप प्रत्याशी ने कहा, ‘‘संगम विहार के एक मतदान बूथ के आसपास भाजपा कार्यकर्ता घूम रहे हैं। एक व्यक्ति ने चार बार वोट डाला। हमने 8 से 10 ऐसे लोग पहचाने हैं और एक को रंगे हाथ पकड़ भी लिया।’’ चड्ढा ने दावा किया कि उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी यह सब करा रहे हैं।

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी के दक्षिण दिल्ली से प्रत्याशी राघव चड्ढा ने रविवार को आरोप लगाया कि संगम विहार में भाजपा के लोग फर्जी मतदान कर रहे हैं। चड्ढा ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता पुलिस के साथ मिलकर हाथ से स्याही मिटाकर बार-बार वोट डाल रहे हैं। इस मामले में भाजपा या पुलिस की ओर से तत्काल प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

इसे भी पढ़ें: देश को तबाह करने के लिए हुआ है सपा-बसपा गठबंधन: योगी आदित्यनाथ

आप प्रत्याशी ने कहा, ‘‘संगम विहार के एक मतदान बूथ के आसपास भाजपा कार्यकर्ता घूम रहे हैं। एक व्यक्ति ने चार बार वोट डाला। हमने 8 से 10 ऐसे लोग पहचाने हैं और एक को रंगे हाथ पकड़ भी लिया।’’ चड्ढा ने दावा किया कि उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी यह सब करा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: चिंता मत करिये, एक बार फिर मजबूत और स्थिर सरकार ही आने जा रही है

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़