क्या चन्नी अवैध खनन का कर रहे सहयोग ? AAP ने लगाया गंभीर आरोप

Raghav Chadha

पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में तमाम पार्टियां मतदाताओं को लुभाने में लगी हुई हैं। इसी बीच आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर पलटवार किया है। आप नेता राघव चड्ढा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के संरक्षण में उनके इलाके में ही अवैध खनन हो रहा है।

दो महीने पहले पंजाब को दलित मुख्यमंत्री मिला लेकिन चरणजीत सिंह चन्नी के कुर्सी पर बैठने के साथ ही विपक्षी दलों ने हमला तेज कर दिया। कई मौको पर तो उन्हें अपनी ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का हमला सहना पड़ा। इसी बीच हम बात करेंगे आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा लगाए गए आरोप की। आप नेता राघव चड्ढा ने कहा कि मुख्यमंत्री के संरक्षण में उनके इलाके में ही अवैध रेत खनन सरेआम हो रहा है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी चन्नी को निशाने पर लिया है।

AAP का चन्नी पर पलटवार

पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में तमाम पार्टियां मतदाताओं को लुभाने में लगी हुई हैं। इसी बीच आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर पलटवार किया है। आप नेता राघव चड्ढा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के संरक्षण में उनके इलाके में ही अवैध खनन हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री किसी दूर-दराज के इलाके में जाकर कहते हैं कि अवैध खनन नहीं हो रहा है। लेकिन चन्नी साहब जिंदापुर के एक अवैध खनन स्थल पर जाने के बजाय रोपड़ गए और कहा कि सब कुछ वैध है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट किया कि चन्नी साहिब बताएं कि उनकी कैबिनेट में कितने रेता चोर और हैं ? अगर मुख्यमंत्री के खुद के ख़िलाफ़ इतने गम्भीर आरोप होंगे तो वो दूसरे रेता चोरों के ख़िलाफ़ कैसे कार्रवाई कर सकेंगे ? इससे पहले ट्वीट में उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार अवैध रेता खनन बंद करेगी। पंजाब में रेता चोरी का पैसा अब नेताओं की जेब में नहीं, महिलाओं की जेब में जाएगा। इसीलिए पंजाब के सारे नेता मुझे गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं। दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया था कि पंजाब में अगर आम आदमी पार्टी की सरकार बन गई तो 18 साल से ज्यादा की सभी महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपए दिया जाएगा।

कैप्टन ने भी साधा निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने चन्नी सरकार को घेरते हुए कहा कि पिछले दो महीने में भ्रष्टाचार बढ़ा है। राज्य सरकार कल्याणकारी कामों को लेकर ‘नाटक’ कर रही है। उन्होंने दावा किया कि उनके शासनकाल में अधिकतर चुनावी वादों को पूरा कर दिया गया है।

अमरिंदर सिंह को सितंबर में पंजाब के मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया था जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी और पंजाब लोक कांग्रेस नाम से अपनी पार्टी का गठन किया था। इतना ही नहीं उन्होंने भाजपा के साथ गठबंधन कर लिया है और कुछ छोटे दलों के साथ भी उनकी बातचीत चल रही है।

अवैध खनन से जुड़े सवाल पर अमरिंदर सिंह ने कहा कि जब वह मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने इसकी जांच के लिए एक विशेष कार्य बल का गठन किया था। उन्होंने आम आदमी पार्टी के चमकौर साहिब में अवैध खनन होने के दावे पर कहा कि कल मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में अवैध खनन होती मिली। इसी बीच उन्होंने आम आदमी पार्टी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर वह जमीन पर मजबूत हैं उनके विधायक पार्टी क्यों छोड़ रहे हैं ? आप की विधायक रूपिंदर कौर रूबी और जगतार सिंह हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़