हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे पूर्व CM रघुवर दास

raghubar-das-will-join-the-swearing-in-of-hemant-soren
[email protected] । Dec 27 2019 8:40PM

झारखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री रघुवर दास राज्य के नामित मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के 29 दिसम्बर को निर्धारित शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे। कार्यवाहक मुख्यमंत्री रघुवर दास की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी है।

रांची। झारखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री रघुवर दास राज्य के नामित मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के 29 दिसम्बर को निर्धारित शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे। कार्यवाहक मुख्यमंत्री रघुवर दास की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी है।

इसे भी पढ़ें: चुनाव नतीजों के बाद रघुवर दास बोले- यह भाजपा की नहीं, मेरी हार है

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘नामित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री रघुवर दास को फोन करके अपने शपथग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया है। रघुवर दास 29 दिसम्बर को सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।’’ झारखंड विधानसभा के 23 दिसम्बर को घोषित चुनाव परिणामों में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन ने भाजपा को बुरी तरह पराजित किया और 81 सदस्यीय विधानसभा में 47 सीटें जीतीं जबकि भाजपा को सिर्फ 25 सीटों से संतोष करना पड़ा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़