रघुवर दास ने चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण पर वैज्ञानिकों को बधाई दी

raghuvar-das-congratulated-the-scientists-on-the-successful-launch-of-chandrayaan2
[email protected] । Jul 22 2019 6:51PM

दास ने कहा, ‘‘टीम इसरो को बधाई, आपने फिर एक बार सवा सौ करोड़ हिंदुस्तानियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।’

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सोमवार को चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण पर वैज्ञानिकों को बधाई दी और कहा कि यह अंतरिक्ष में भारत का एक और ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व कदम है।

एक बयान में दास ने कहा, ‘‘टीम इसरो को बधाई, आपने फिर एक बार सवा सौ करोड़ हिंदुस्तानियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।’’भारत ने आज दोपहर च्रद्रयान-2 का श्रीहरिकोटा से सफल प्रक्षेपण किया जिसके बाद उसे लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़