ओडिशा कांग्रेस में बड़ा बदलाव, चुनाव प्रचार समिति का गठन

rahul-gandhi-announces-new-team-of-odisha-congress
[email protected] । Aug 16 2018 8:55AM

ओडिशा विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले कांग्रेस ने अपनी प्रदेश इकाई का पुनर्गठन किया है और पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्त चरण दास के नेतृत्व में चुनाव प्रचार समिति का गठन किया गया है।

नयी दिल्ली। ओडिशा विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले कांग्रेस ने अपनी प्रदेश इकाई का पुनर्गठन किया है और पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्त चरण दास के नेतृत्व में चुनाव प्रचार समिति का गठन किया गया है। पार्टी के संगठन महासचिव अशोक गहलोत की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का पुनर्गठन किया है, हालांकि प्रदेश अध्यक्ष निरंजन पटनायक और तीन कार्यकारी अध्यक्ष चिरंजीव बिस्वाल, प्रदीप मांझी और नव किशोर दास अपने पद पर बने हुए हैं।

कुछ महीने पहले ही पटनायक और तीन कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति हुई थी। गांधी ने ओडिशा कांग्रेस के लिए 14 उपाध्यक्ष, 24 महासचिव और 36 सचिव नियुक्त किये हैं। किशोर चन्द्र पटेल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। ओडिशा के लिए कांग्रेस ने दास के नेतृत्व में चुनाव प्रचार समिति का भी गठन किया है जिसमें राज्य कांग्रेस के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, विधायक और आमुख संगठनों के प्रमुख शामिल हैं। कोर कमेटी और कार्यकारिणी का भी गठन किया गया है। ओडिशा विधानसभा चुनाव अगले साल लोकसभा चुनाव के साथ प्रस्तावित है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़