राहुल गांधी ने वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के निधन पर शोक जताया

Vinod Dua
प्रतिरूप फोटो

श्याम-श्वेत युग में दूरदर्शन के साथ अपना करियर शुरू करने और बाद के दशकों में डिजिटल दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाले जानेमाने पत्रकार विनोद दुआ का शनिवार को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे।

नयी दिल्ली|  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के निधन पर शोक जताया। गांधी ने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा, वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के आकस्मिक निधन का समाचार दुखद है। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने भी दुआ के निधन पर शोक व्यक्त किया। शर्मा ने कहा, विनोद दुआ के निधन का समाचार सुनकर दुखी हूं। इस खबर ने उनके दोस्तों और प्रशंसकों को झकझोर कर रख दिया है। वह हमेशा याद किए जाएंगे।

श्याम-श्वेत युग में दूरदर्शन के साथ अपना करियर शुरू करने और बाद के दशकों में डिजिटल दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाले जानेमाने पत्रकार विनोद दुआ का शनिवार को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़