राहुल गांधी हिंदू नहीं, हमारे देवी-देवताओं का अपमान करने के लिए मांगे माफी: भाजपा विधायक

BJP MLA
अंकित सिंह । Sep 15 2021 8:47PM

भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया है। संबित पात्रा ने कहा कि महिला कांग्रेस के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने हिन्दू धर्म की भावनाओं को आहत किया।

जब से राहुल गांधी माता वैष्णो देवी के दर्शन करके आए हैं तब से वह लगातार खुद के कश्मीरी ब्राहम्ण होने के दावों को लेकर चर्चा में है। इसके अलावा आज उन्होंने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वो(भाजपा) अपने आप को हिन्दू पार्टी कहते हैं और पूरे देश में लक्ष्मी और दुर्गा पर आक्रमण करते हैं। जहां ये जाते हैं, कहीं लक्ष्मी को मारते हैं, कहीं दुर्गा को मारते हैं। ​ये हिन्दू धर्म का प्रयोग करते हैं, ये धर्म की दलाली करते हैं। मगर ये हिन्दू नहीं हैं।

इसके बाद भाजपा लगातार राहुल गांधी पर देवी-देवताओं का अपमान करने को लेकर हमलावर है। भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया है। संबित पात्रा ने कहा कि महिला कांग्रेस के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने हिन्दू धर्म की भावनाओं को आहत किया। मां लक्ष्मी, दुर्गा, सरस्वती करोड़ों लोगों की भावनाओं का केंद्र हैं। ये कहना कि दुर्गा जी पर आक्रमण हुआ, ऐसे शब्दों का प्रयोग किसी भी धर्म के लिए करना अनुचित है। 

इसे भी पढ़ें: मैं बाकी विचारधाराओं के साथ कोई ना कोई समझौता कर सकता हूं पर RSS और BJP के साथ कभी नहीं: राहुल गांधी

भाजपा विधायक दर्ज कराएंगे FIR

दूसरी ओर भोपाल से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने राहुल गांधी पर जबरदस्त हमला किया है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी जी, आप भी हिंदू नहीं हैं। तुम्हारे पूर्वज भी हिंदू नहीं हैं... हमें खुद को हिंदू कहने में कोई शर्म नहीं है। नेहरू के नेतृत्व में देश का बंटवारा हुआ, हजारों हिंदू मारे गए, भगवान के शुक्रगुजार रहें कि आरएसएस का जन्म हुआ। उन्होंने आगे कहा कि कल मैं राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराऊंगा, उन्हें हमारे देवी-देवताओं का अपमान करने के लिए माफी मांगनी चाहिए। आपकी मां और बहनोई ईसाई हैं... लगता है कि आपके पास हिंदू खून नहीं है... हिंदू देवताओं का अपमान करना बंद करें। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़