राहुल ने साझा किया बाढ़ राहत से जुड़ा वीडियो, बोले- यही है भारत

rahul-gandhi-shared-the-video-of-social-unity-in-flood-relief-says-this-is-india
[email protected] । Aug 21 2018 11:29AM

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक के कोडागू में बाढ़ राहत में सभी धर्मों के लोगों के मिलकर काम करने से जुड़ा एक वीडियो आज साझा किया और कहा कि ''यही भारत है।

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक के कोडागू में बाढ़ राहत में सभी धर्मों के लोगों के मिलकर काम करने से जुड़ा एक वीडियो आज साझा किया और कहा कि 'यही भारत है।' गांधी ने ट्विटर पर जो वीडियो शेयर किया उसमें दिखाया गया है कि बाढ़ पीड़ितों के लिए इलाके के शिव मंदिर, गिरजाघर और मदरसे को खोला गया है और सभी लोग मिलकर पीड़ितों की मदद कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, 'कर्नाटक के कोडागू में भयावह बाढ़ से बहुत तबाही हुई है। लेकिन मुश्किल समय के बीच उम्मीद की एक बेहतरीन कहानी है। छोटे से कस्बे सुनतिकोप्पा में जरूरतमंद लोगों की मदद शिव, राम, यीशू और अल्ला मिलकर कर रहे हैं। यही भारत है।' गौरतलब है केरल के साथ कर्नाटक के कोडागू में भी भयावह बाढ़ आई है जिसमें जानमाल का काफी नुकसान हुआ है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़