कर्नाटक विधानसभा चुनाव बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाएंगे राहुल

Rahul Gandhi to visit Kailash Mansarovar after Karnataka assembly polls
[email protected] । Apr 29 2018 2:51PM

ग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद वह 10-15 दिनों के लिए कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाएंगे।

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद वह 10-15 दिनों के लिए कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाएंगे। पार्टी की ‘जन आक्रोश’ रैली में राहुल ने हाल ही में अपने विमान में आई तकनीकी गड़बड़ी की घटना का उल्लेख किया और कहा कि चुनाव पूरा होने के बाद वह इस धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए 12 मई को मतदान है। 

राहुल ने कहा, ‘‘कुछ दिन पहले हम कर्नाटक जा रहे थे। हवाई जहाज तेजी से नीचे गिरा। आठ हजार फुट नीचे गिरा। मैंने सोचा, चलो, गाड़ी गई। फिर मेरे दिमाग में आया कि कैलाश मानसरोवर जाना है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कर्नाटक के चुनाव के बाद मुझे आपसे (कार्यकर्ताओं से) 10-15 दिन की छुट्टी चाहिए ताकि मैं कैलाश मानसरोवर जा सकूं।’’ गौरतलब है कि 26 अप्रैल को कर्नाटक जाते समय राहुल के विमान में तकनीकी गड़बड़ी हुई थी। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इस घटना की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति का गठन किया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़