आदिवसियों के ‘जल, जंगल, जमीन’ की रक्षा करेगी कांग्रेस: राहुल गांधी
राहुल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में शायद पहली बार टाटा कंपनी ने ज़मीन ली थी, बीजेपी सरकार ने ज़मीन दी. 5 साल में आदिवासियों की ज़मीन पे, बस्तर की ज़मीन पे उन्होंने कोई फैक्ट्री नहीं लगाई।
झारखंड में आयोजित एक रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस आदिवसियों के ‘जल, जंगल, जमीन’ की रक्षा करेगी। राहुल गांधी ने झारखण्ड के चाईबासा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी जेब में हाथ डालिये, बटुआ खोलिये, आपको पता लगेगा कि आपके बटुए से पैसा मोदी जी ने निकल लिया है। आदिवासी भाइयो -बहनो, अपने जंगल-जल-ज़मीन को देखिये, आपको पता लगेगा की अनिल अम्बानी को मोदी जी ने आपका जल-जंगल और ज़मीन दी है।
Rahul Gandhi in Chaibasa,Jharkhand: Apni jeb main haat daliye, batua kholiye aapko pata lagega ki aapke batue se paisa Modi ji ne nikala hai. Aadivasi bhaiyo-behno, apne jungle-jal-zameen ko dekhiye, apko pata lagega ki Anil Ambani ko Modi ji ne aapka jal-jungle aur zameen di hai pic.twitter.com/WoW48GHS3C
— ANI (@ANI) May 7, 2019
राहुल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में शायद पहली बार टाटा कंपनी ने ज़मीन ली थी, बीजेपी सरकार ने ज़मीन दी. 5 साल में आदिवासियों की ज़मीन पे, बस्तर की ज़मीन पे उन्होंने कोई फैक्ट्री नहीं लगाई। कांग्रेस के CM ने फैसला लिया, टाटा से ज़मीन लेकर वापस बस्तर के आदिवासियों के हवाले कर दी।
अन्य न्यूज़