मुंबई में राहुल गांधी का स्वागत 1,000 आटो रिक्शा करेंगें

Rahul Gandhi will welcome 1,000 auto-rickshaws in Mumbai
[email protected] । Jun 10 2018 1:36PM

कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने आज कहा कि पार्टी प्रमुख राहुल गांधी मंगलवार को शहर में होंगे और इस दौरान उनका स्वागत एक हजार ऑटो रिक्शा चालक करेंगे।

मुंबई। कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने आज कहा कि पार्टी प्रमुख राहुल गांधी मंगलवार को शहर में होंगे और इस दौरान उनका स्वागत एक हजार ऑटो रिक्शा चालक करेंगे। निरूपम ने यहां एक बयान में बताया ‘‘ तकरीबन एक हजार ऑटो रिक्शा चालकों ने अपने वाहनों के साथ राहुल जी का स्वागत करने का फैसला किया है। यह हमारी पार्टी के अध्यक्ष के प्रति आम आदमी का स्नेह है।’’ 

मुंबई कांग्रेस प्रमुख ने कहा, ‘‘राहुलजी यह सुनिश्चित करते हैं कि आम आदमी की राय , शिकायतें और जानकारी न सिर्फ उन तक पहुंचे बल्कि उसपर प्रतिक्रिया भी दी जाए। इसलिए आम आदमी ने उनका स्वागत करने का निर्णय किया है।’’ 

गांधी शहर में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उनका यह संबोधन ‘ प्रोजेक्ट शक्ति ’ का हिस्सा है जिसका मकसद पार्टी के जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को सशक्त करना तथा पार्टी के कार्यकर्ताओं और केंद्रीय नेतृत्व के बीच दो तरफा संवाद कराना है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़