शीला दीक्षित के आवास पर पहुंचकर राहुल ने श्रद्धांजलि अर्पित की
[email protected] । Jul 26 2019 2:33PM
खबरों के मुताबिक गांधी विदेश गए थे और इस कारण वह शीला की अंत्येष्ठि में शामिल नहीं हो सके थे। खबर है कि वह बृहस्पतिवार सुबह विदेश से लौटे। शीला दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष थीं।
नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके पुत्र एवं परिवार के अन्य सदस्यों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। शीला का गत 20 जुलाई को 81 साल की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।
इसे भी पढ़ें: शीला की आखिरी चिठ्ठी ने मचा रखी है दिल्ली कांग्रेस में खलबली
गांधी ने शुक्रवार सुबह शीला के आवास पहुंचे और उनके पुत्र संदीप दीक्षित एवं परिवार के अन्य सदस्यों से मिलकर उनको सांत्वना दी। खबरों के मुताबिक गांधी विदेश गए थे और इस कारण वह शीला की अंत्येष्ठि में शामिल नहीं हो सके थे। खबर है कि वह बृहस्पतिवार सुबह विदेश से लौटे। शीला दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष थीं।
Delhi: Rahul Gandhi reaches late former Delhi CM, Sheila Dikshit's residence to meet her son Sandeep Dikshit. Rahul Gandhi arrived in India yesterday morning. pic.twitter.com/4qksYS77ly
— ANI (@ANI) July 26, 2019
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़