राहुल ने लॉकडाउन में लोगों की मदद करने के लिए महिला कांग्रेस की तारीफ की

Rahul

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने राहुल गांधी का आभार जताया और कहा कि वह एवं उनके कार्यकर्ता आगे भी पूरी मेहनत से लोगों की सेवा करते रहेंगे।

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद के लिए पार्टी की महिला इकाई की तारीफ करते हुए शनिवार को कहा कि वह संगठन के लोगों को सलाम करते हैं। उन्होंने महिला कांग्रेस के कार्यों से जुड़ा एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ मुझे भारत भर में महिला कांग्रेस की अपनी उन बहनों पर गर्व है जो उन सभी तक पहुंचने के लिए बड़ी ईमानदारी और समर्पण के साथ काम कर रही हैं जिन्हें मदद की जरूरत हैंमैं उन सभी को सलाम करता हूँ।’’ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने राहुल गांधी का आभार जताया और कहा कि वह एवं उनके कार्यकर्ता आगे भी पूरी मेहनत से लोगों की सेवा करते रहेंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़