राहुल का PM से सवाल, चीनी सैनिकों को भारतीय सीमा से कब तक निकाला जाएगा ?

Rahul

प्रधानमंत्री जी, आप अपने छह बजे के संबोधन में कृपया देश को बताइए कि किस तारीख तक आप चीनियों को भारतीय सीमा से बाहर निकाल फेंकेगे। आपका धन्यवाद।

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन से पहले मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री को देश को बताना चाहिए कि किस तारीख तक चीनी सैनिकों को भारतीय सीमा से बाहर निकाला जाएगा। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री जी, आप अपने छह बजे के संबोधन में कृपया देश को बताइए कि किस तारीख तक आप चीनियों को भारतीय सीमा से बाहर निकाल फेंकेगे। आपका धन्यवाद।’’ प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार शाम छह बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘आज शाम छह बजे राष्ट्र के नाम संदेश दूंगा। आप जरूर जुड़ें।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़