राजीव गांधी की पंजाब, मिजोरम और असम करारों की उपलब्धियों को राहुल ने किया याद

rahul-remembers-rajiv-gandhi-s-achievements-in-punjab-mizoram-and-assam-agreements
[email protected] । Aug 22 2019 10:18AM

राजीव की 75वीं जयंती पर राहुल ने अपने पिता की इस उपलब्धि को याद करते हुए ट्वीट किया, राजीव गांधी की कई उपलब्धियों में पंजाब, असम और मिजोरम करार भी थे जिनकी मदद से इन राज्यों में वर्षों से चली आ रही हिंसा एवं संघर्ष का खात्मा हुआ।

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं अपने पिता राजीव गांधी को याद करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उनके समय पंजाब, असम और मिजोरम में हुए समझौतों के कारण इन राज्यों में वर्षों से चली आ रही हिंसा का अंत हुआ तथा देश मजबूत हुआ।

राजीव की 75वीं जयंती पर राहुल ने अपने पिता की इस उपलब्धि को याद करते हुए ट्वीट किया, राजीव गांधी की कई उपलब्धियों में पंजाब, असम और मिजोरम करार भी थे जिनकी मदद से इन राज्यों में वर्षों से चली आ रही हिंसा एवं संघर्ष का खात्मा हुआ। उन्होंने कहा, परस्पर सम्मान, सहमति और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की बुनियाद पर हुए इन करारों ने भारतीय गणराज्य को मजबूत किया। 

इसे भी पढ़ें: जाम्बिया के साथ सहयोग बढ़ाने को प्रतिबद्ध है भारत: राष्ट्रपति कोविंद

दरअसल, राहुल अपने पिता की प्रधानमंत्री के रूप में उपलब्धियों का इन दिनों ट्विटर के माध्यम से उल्लेख कर रहे हैं। गत 20 अगस्त को राजीव गांधी की 75वी जयंती थी। इस पूरे सप्ताह कांग्रेस अलग अलग कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है । बृहस्पतिवार शाम दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में भी एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी संबोधित करेंगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़