लंदन में राहुल का ऐलान, UP में BJP पांच से ज्यादा सीटें नहीं जीतेगी

rahul-s-announcement-bjp-in-up-will-not-win-more-than-five-seats
[email protected] । Aug 24 2018 4:03PM

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों यूरोप दौरे पर हैं। आज UK में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि आने वाले आम चुनाव में सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में BJP को पांच से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों यूरोप दौरे पर हैं। आज UK में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि आने वाले आम चुनाव में सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में BJP को पांच से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी कांग्रेस सपा, बसपा और रालोद से मिलकर उत्तर प्रदेश में महागठबंधन बनाएगी।

बता दे कि देश में 2019 में लोकसभा चुनाव होने है। देश की सत्ता के लिए यूपी में अच्छा प्रदर्शन करना सभी दलों के लिए बड़ी चुनौती रहती है। 2014 चुनाव में BJP ने यूपी में 73 सीटें हासिल की थी। इस बार अमित शाह 75 सीट जीतने का दावा कर रहे है। 

इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नोटबंदी का विचार वित्त मंत्री और आरबीआई को नज़रंदाज़ करके, सीधे आरएसएस से आया और प्रधानमंत्री के दिमाग में बैठा दिया गया। इन्होंने कहा कि भारत तभी सफल हुआ, जब सत्ता विकेंद्रीकृत हुई। पिछले 4 वर्षों में बड़े पैमाने पर सत्ता का केंद्रीकरण हुआ है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़