राहुल ने मोदी और जेटली पर साधा निशाना, कहा- दोनों से नहीं हो पाता है काम

rahul-targets-pm-modi-and-arun-jaitley-over-low-investment
[email protected] । Jan 4 2019 11:51AM

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में नया निवेश में आई गिरावट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली पर निशाना साधा।

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में नया निवेश पिछले 14 वर्षों के सबसे निचले स्तर पर चले जाने को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के नुकसान की दोनों को परवाह नहीं है। गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि चौकीदार और उसके बड़बोले यार दोनों से उनका काम नहीं हो पाता है। एक व्यवस्था संभाल नहीं पाता है। दूसरा अर्थव्यवस्था समझ नहीं पाता है।

इसे भी पढ़ें: कोयला खदान हादसे पर राजनीति करने की बजाय जरा कारणों पर भी गौर कर लेते

उन्होंने कहा कि एक सवालों से डर कर भाग जाता है। दूसरा आकर आम को इमली बताता है। देश का नुक़सान होता जाता है। पर इसमें उनका क्या जाता है?'

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़