राहुल ने CAA और NRC को बताया ध्रुवीकरण का हथियार, बोले- शांतिपूर्वक प्रदर्शनकारियों के साथ खड़ा हूं

rahul-told-caa-and-nrc-the-weapon-of-polarization-he-said-i-stand-peacefully-with-the-protesters
[email protected] । Dec 16 2019 12:39PM

राहुल गांधी ने नागरिकता (संशोधन) कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी को धुर्वीकरण का बड़ा हथियार बताते हुए कहा कि इन गंदे हथियारों के खिलाफ बचाव का सर्वश्रेष्ठ तरीका शांतिपूर्ण, अहिंसक सत्याग्रह है। मैं कैब और एनआरसी के खिलाफ शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ खड़ा हूं।’’

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नागरिकता (संशोधन) कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी को भारत में ‘‘बड़े पैमाने पर धुव्रीकरण’’ के लिए फासीवादियों के हथियार करार देते हुए सोमवार को कहा कि इन हथियारों के खिलाफ बचाव का सर्वश्रेष्ठ तरीका शांतिपूर्ण सत्याग्रह है।

 इसे भी पढ़ें: राहुल ने सावरकर विरोधी टिप्पणी करके अपनी दादी का अपमान किया: भाजपा

गांधी ने कहा कि वह इन हथियारों के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ खड़े हैं। गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘कैब और एनआरसी भारत में बड़े पैमाने पर ध्रुवीकरण करने के लिए फासीवादियों के हथियार हैं। इन गंदे हथियारों के खिलाफ बचाव का सर्वश्रेष्ठ तरीका शांतिपूर्ण, अहिंसक सत्याग्रह है। मैं कैब और एनआरसी के खिलाफ शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ खड़ा हूं।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़