हरियाणा की चुनावी जंग में 14 अक्टूबर को प्रचार के लिए उतरेंगे राहुल

rahul-will-campaign-for-election-in-haryana-on-october-14
[email protected] । Oct 10 2019 11:58AM

हरियाणा और महाराष्ट्र में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले विदेश जाने के लिए राहुल गांधी आलोचनाओं का सामना कर रहे थे। दोनों राज्यों में 21 अक्टूबर को मतदान होगा।

नयी दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से विदेश यात्रा पर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत लौट आए हैं और वह महाराष्ट्र एवं हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए सभाओं को संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी महाराष्ट्र में 13 और 15 अक्टूबर को चुनाव बैठकों को संबोधित करेंगे। हरियाणा में वह 14 अक्टूबर को चुनाव बैठकों को संबोधित करेंगे।

इसे भी पढ़ें: सभी चोर मोदी वाले बयान पर सूरत सेशंन कोर्ट में पेश हुए राहुल, 10 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई

हरियाणा और महाराष्ट्र में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले विदेश जाने के लिए राहुल गांधी आलोचनाओं का सामना कर रहे थे। दोनों राज्यों में 21 अक्टूबर को मतदान होगा। भाजपा ने राहुल के विदेशी दौरों को लेकर उन पर कटाक्ष किया था। कांग्रेस ने यह नहीं बताया था कि राहुल कहां गए थे लेकिन पार्टी ने उनके दौरों का बचाव करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन और निजी जीवन में अंतर है और राजनीति में निजी जीवन का सम्मान किए जाने की जरूरत है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़