राहुल गांधी ने एचडी देवेगौड़ा को जन्मदिन की बधाई दी

Rahul wish Deve Gowda on his birthday
[email protected] । May 18 2018 11:54AM

राहुल ने ट्वीट किया, ''मैं श्री एच डी देवेगौड़ा को जन्मदिन की बधाई देता हूं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और आनंदमय जीवन की कामना करता हूं।''

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा को जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ रहने की कामना की। राहुल ने ट्वीट किया, 'मैं श्री एच डी देवेगौड़ा को जन्मदिन की बधाई देता हूं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और आनंदमय जीवन की कामना करता हूं।' इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी जद (एस) नेता देवगौड़ा को जन्मदिन की बधाई दी। गौड़ा एक जून 1996 से 21 अप्रैल 1997 तक प्रधानमंत्री रहे। आज वह 85 साल के हो गये।

गौरतलब है कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के बाद से काफी सियासी उठापटक चल रही है। भाजपा के बीएस येद्दियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिये बुलाने के कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला के फैसले को चुनौती देने के लिये जद (एस) और कांग्रेस ने उच्चतम न्यायालय का रुख किया है। दोनों दलों ने भाजपा पर जोड़-तोड़ में शामिल होने का भी आरोप लगाया है। भाजपा ने इस आरोप को खारिज किया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़