महाराष्ट्र में इमारत ढहने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हुई, तलाश और बचाव अभियान जारी
रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनिल परासकर ने बताया, ‘‘तड़के 70 वर्षीय एक पुरुष और 60 वर्षीय एक महिला का शव निकाला गया। इसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई।’’
मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पांच मंजिला आवासीय इमारत के मलबे से तीन और शव बरामद होने के बाद मृतकों की संख्या बुधवार को बढ़कर 16 हो गई। यह इमारत सोमवार देर शाम ढह गई थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मलबे में अब किसी और के दबे होने की आशंका नहीं है। रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनिल परासकर ने बताया, ‘‘तड़के 70 वर्षीय एक पुरुष और 60 वर्षीय एक महिला का शव निकाला गया। इसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई।’’
इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में इमारत गिरने की घटना पर जताया दुख,बोले- कांग्रेस के साथी भी बचाव कार्य में बटाएं हाथ
मुंबई से करीब 170 किलोमीटर दूर स्थित महाड कस्बे में ‘तारिक गार्डन’ नाम की पांच मंजिला इमारत सोमवार देर शाम ढह गयी थी। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और पुलिस बचाव दल मलबे में दबे लोगों को बचाने के काम में लगे हुए हैं। परासकर ने कहा, ‘‘ हालांकि मलबे में अब किसी के दबे होने की आशंका नहीं है लेकिन तलाश और बचाव अभियान जारी है। मलबे को हटाया जा रहा है।’’ मंगलवार को चार वर्षीय एक बच्चे और 60 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला को मलबे से निकाला गया था।
#UPDATE महाराष्ट्र: रायगढ़ में बिल्डिंग ढहने से हुई मौतों की संख्या बढ़कर 16 (7 पुरुष और 9 महिलाएं) हुई। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी चल रहा है। https://t.co/iPwWcDBdri
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2020
अन्य न्यूज़