दिल्ली के आसमान में छाये बादल, विलंब से चल रही हैं 13 ट्रेनें

Rain, hailstorm likely in Delhi today, fresh snowfall in Kashmir, Shimla
[email protected] । Feb 12 2018 12:57PM

आसमान में बादल छाये रहे और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही खराब दृश्यता के कारण उत्तर आने जाने वाली 13 ट्रेन विलंब से चल रही हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह आसमान में बादल छाये रहे और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही खराब दृश्यता के कारण उत्तर आने जाने वाली 13 ट्रेन विलंब से चल रही हैं। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिन के दौरान गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पर बने रहने का अनुमान है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘बारिश बस दिन के दौरान ही होने और पूरे सप्ताह आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना है।’’ अधिकारियों ने बताया कि उत्तर से आने जाने वाली 13 ट्रेन विलंब से चल रही हैं। खराब दृश्यता के कारण इनमें से चार के समय में फेरबदल किया गया है और 12 को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि रविवार का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़