दिल्ली में रातभर बारिश से सुबह का मौसम हुआ सुहावना

[email protected] । Jun 17 2017 2:37PM

राष्ट्रीय राजधानी में रात भर बारिश के बाद लोगों की सुबह की शुरुआत सुहावने मौसम के साथ हुई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में रात भर बारिश के बाद लोगों की सुबह की शुरुआत सुहावने मौसम के साथ हुई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से तीन डिग्री नीचे है। सुबह साढ़े आठ बजे नमी का स्तर 74 प्रतिशत दर्ज किया गया। 

दिल्ली में शुक्रवार को शाम साढ़े पांच बजे से लेकर सुबह साढ़े आठ बजे तक 4.4 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों ने शाम में गरज के साथ छीटें पड़ने और बारिश होने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़