राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत हुईं कोरोना संक्रमित

Gehlot

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत बुधवार को कोरोना संक्रमित पाई गईं। मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, मेरी पत्नी सुनीता गहलोत कोरोना पॉजिटिव (लक्षण मुक्त) आ गई हैं।

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत बुधवार को कोरोना संक्रमित पाई गईं। मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, मेरी पत्नी सुनीता गहलोत कोरोना पॉजिटिव (लक्षण मुक्त) आ गई हैं। प्रोटोकॉल के अनुसार पृथक वास में उनका उपचार प्रारम्भ हो गया है। गहलोत के अनुसार, अब मैं एहतियातन आइसोलेशन में रहकर चिकित्सकों व अधिकारियों के साथ सांय 8.30 बजे रोजाना होने वाली कोविड समीक्षा बैठक लूंगा। उल्लेखनीय है कि राजस्थान में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण केरिकार्ड 16,613 नए मामले आए।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़