राजस्थान सरकार कक्षा नौ से 12 वीं तक की छात्राओं के लिए भी मध्याह्न भोजन शुरू करना चाहती है

rajasthan-government-also-wants-to-start-mid-day-meal-for-girls-from-class-nine-to-12th
[email protected] । Oct 11 2019 2:31PM

शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह ने कहा कि राज्य सरकार लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा दे रही है और उनके समग्र विकास के लिए काम कर रही है।’’ और पहली से आठवीं कक्षा के लिए मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निगरानी सभी स्तरों पर की जा रही है। रसोइयों और सहायकों के प्रशिक्षण की एक अलग व्यवस्था की गई है।

जयपुर। राजस्थान सरकार कक्षा नौ से 12 वीं तक की छात्राओं को भी मध्याह्न भोजन (मिड डे मील) योजना के दायरे में लाना चाहती है और उसने इसमें केंद्र से सहयोग मांगा है।राज्य के शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने यहां एक कार्यक्रम में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार कक्षा नौ से 12 तक की छात्राओं को भी मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने की इच्छुक है। हम बहुत जल्द कार्रवाई करना चाहते हैं और इस बारे में केंद्र से सहायता का अनुरोध किया है।’’

इसे भी पढ़ें: लाल किला मैदान में दशहरा समारोह में शामिल हुए मनमोहन और सोनिया

उन्होंने कहा कि राज्य भी इसके लिए बजट का प्रावधान करेगा।यहां शिक्षा संकुल में मंत्री ने कहा कि लड़कियों के लिए गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के साथ-साथ पोषण भी उतना ही जरूरी है।उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा दे रही है और उनके समग्र विकास के लिए काम कर रही है।’’ और पहली से आठवीं कक्षा के लिए मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निगरानी सभी स्तरों पर की जा रही है। रसोइयों और सहायकों के प्रशिक्षण की एक अलग व्यवस्था की गई है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़