Rajasthan Paper Leak: अशोक गहलोत पर भाजपा का वार, गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया यह सवाल

राजस्थान में पेपर लीक बड़ा मुद्दा बनता दिखाई दे रहा है। भाजपा इसको लेकर जबरदस्त तरीके से राजस्थान के सरकार पर हमलावर है। हालांकि, राजस्थान के मुख्यमंत्री लगातार कार्रवाई की बात कर रहे हैं। इन सब के बीच केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक बार फिर से अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। उन्होंने साफ तौर पर पूछा है कि गिरोह को संरक्षण कौन दे रहा है? अपने बयान में शेखावत ने कहा कि उन्होंने(अशोक गहलोत) इस बात को तो स्वीकार किया कि एक गिरोह है लेकिन उस गिरोह को संरक्षण कौन दे रहा है। उन्हें ये ज्ञान प्राप्त होने में 18 पेपर लीक होने का समय क्यों लगा।
इसे भी पढ़ें: राजस्थान में अपराधों की संख्या में आई 5% की कमी, अशोक गहलोत बोले- भ्रष्टाचार के प्रति अपनाई गई जीरो टॉलरेंस की नीति
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि उस गिरोह के ऊपर नकेल डालने का प्रयास क्यों नहीं हुआ था। आज आप बुलडोजर चलाने की नौटंकी कर रहे हो, उस समय क्यों नहीं किया था? इससे पहले गहलोत ने कहा था कि जो लोग भी इसमें दोषी हैं, उनके खिलाफ सरकार की ओर से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में इस तरह के मामले को लेकर क्या हो रहा है? अशोक गहलोत ने कहा कि अगर पेपर लीक हुए हैं तो राजस्थान ही पहला राज्य है जिसने इसके खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार 3 लाख से ज्यादा नौकरियां दे रही है लेकिन विपक्ष नहीं चाहता कि सरकार को श्रेय मिले।
इसे भी पढ़ें: Rajasthan, Gujarat में 2,000 करोड़ रुपये के निवेश से सौर सेल, मॉड्यूल इकाइयां लगा रही है रिन्यू पावर
इन सबके बीच एक बार फिर से सचिन पायलट ने अपनी ही सरकार के कामकाज पर सवाल उठा दी है। उन्होंने पेपर लीक का मामला उठाया। माना जा रहा है कि कहीं ना कहीं सचिन पायलट ने एक बार फिर से अप्रत्यक्ष रूप से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता ने साफ तौर पर कहा कि पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड को पकड़ना जाना चाहिए। छोटी मछलियों को पकड़ने से काम नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान के युवाओं की आकांक्षाएं हैं। बार-बार होने वाली घटनाएं (पेपर लीक की) दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि छोटे-छोटे अपराधियों को पकड़ा जाना अच्छा है लेकिन बड़ी मछलियों को भी पकड़ा जाना चाहिए।
अन्य न्यूज़