राजभर का अल्टीमेटम, कहा- 10 मार्च तक अपना रुख साफ करे भाजपा
उन्होंने मीडिया में चल रही इन खबरों को गलत बताया जिनमें सुभासपा व भाजपा में सभी मुद्दे सुलझ जाने की बात कही जा रही है। राजभर ने कहा कि यह झूठा प्रचार है।
बलिया (उप्र)। भाजपा की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के काबीना मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि भगवा दल से गठबंधन को लेकर वह अपने रुख का ऐलान 10 मार्च को करेंगे। उत्तर प्रदेश के दिव्यांगजन सशक्तीकरण व पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री राजभर ने बुधवार को भाषा से फ़ोन पर कहा कि उनकी गत चार मार्च को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से गठबंधन के मुद्दे पर बातचीत निर्धारित थी, परन्तु दोनों नेताओं के व्यस्त होने के कारण बातचीत नहीं हो सकी।
आज #उत्तराखंड_प्रदेश_के_जनपद_उधमसिंहनगर के
— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) February 27, 2019
गूलरभोज में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। pic.twitter.com/5JGeqHk2E6
उन्होंने मीडिया में चल रही इन खबरों को गलत बताया जिनमें सुभासपा व भाजपा में सभी मुद्दे सुलझ जाने की बात कही जा रही है। राजभर ने कहा कि यह झूठा प्रचार है। उन्होंने जानकारी दी कि वह भाजपा से गठबंधन को लेकर अपने रुख का ऐलान 10 मार्च को करेंगे। राजभर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उनके लिये अभी भी सपा व बसपा के साथ ही कांग्रेस से गठबंधन का विकल्प खुला हुआ है।
अन्य न्यूज़