राजनाथ सिंह 13 अक्टूबर को तीन जनसभाओं को करेंगे संबोधित
राजनाथ ने कहा कि हरियाणा के बाद वह महाराष्ट्र में दो दिन 14 और 15 अक्टूबर को चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
नयी दिल्ली। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चुनावी राज्य हरियाणा और महाराष्ट्र में पार्टी उम्मीदवारों के लिए 13 अक्टूबर से कई रैलियां करेंगे। भारतीय वायुसेना को पहला राफेल लड़ाकू विमान सौंपे जाने के कार्यक्रम में शामिल होने तीन दिन के दौरे पर फ्रांस गए राजनाथ गुरुवार को स्वदेश लौटे और उन्होंने अपनी यात्रा को ‘‘अत्यंत सार्थक’’ करार दिया।
महाराष्ट्र एवं हरियाणा विधानसभा के चुनावों के दौरान मैं १३ अक्टूबर से लगातार १८ अक्टूबर तक प्रचार अभियान में हिस्सा लूँगा। १३ अक्टूबर को हरियाणा में तीन जनसभाओं को सम्बोधित करने के बाद १४-१५ को महाराष्ट्र में चुनावी सभाओं को सम्बोधित करूँगा।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) October 11, 2019
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैं हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में 13 से 18 अक्टूबर तक पार्टी के लिए प्रचार करूंगा। हरियाणा में 13 अक्टूबर को तीन रैलियों को संबोधित करूंगा।’’ राजनाथ ने कहा कि हरियाणा के बाद वह महाराष्ट्र में दो दिन 14 और 15 अक्टूबर को चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
अन्य न्यूज़