राजनाथ ने कांग्रेस पर राजद्रोह कानून खत्म करने के वादे को लेकर निशाना साधा

rajnath-targets-congress-over-promise-of-abolishing-sedition-law
[email protected] । Apr 6 2019 7:41PM

सिंह ने कहा कि वे (कांग्रेस) कहते हैं कि वे राष्ट्र द्रोह (राजद्रोह) कानून को खत्म कर देंगे और फिर लोगों के बीच वोट मांगने जाते हैं। क्या देश के लोग ऐसे लोगों को वोट दे सकते हैं जो इस तरह के विचार रखते हैं।

जमुई/नवादा (बिहार)। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कांग्रेस पर अपने चुनावी घोषणापत्र में राजद्रोह कानून खत्म करने के वादे को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार से बालाकोट हवाई हमले में मारे गए आतंकवादियों की सही संख्या बताने की विपक्ष की मांग की तुलना गिद्धों से की, जो मृत शरीरों को खाते हैं। सिंह ने नवादा में एक रैली को संबोधित करते हुये कहा, ‘‘युद्धवीर शवों की गिनती नहीं करता। यह काम गिद्धवीर का है।’’

सिंह ने कहा कि वे (कांग्रेस) कहते हैं कि वे राष्ट्र द्रोह (राजद्रोह) कानून को खत्म कर देंगे और फिर लोगों के बीच वोट मांगने जाते हैं। क्या देश के लोग ऐसे लोगों को वोट दे सकते हैं जो इस तरह के विचार रखते हैं। जमुई में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुये सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार किसी भी तरह की राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को कुचलने के लिए प्रतिबद्ध है। कानून को खत्म करने या उसे कमजोर करने के बजाय हम इसे और अधिक कठोर बनाने की दिशा में प्रयास करेंगे।

इसे भी पढ़ें: अशोक गहलोत बोले, देश में नफरत व घृणा का माहौल

उन्होंने कहा कि आर्थिक मोर्चे पर भी मोदी के नेतृत्व में भारत का कद लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हम दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। मोदी के अद्भुत नेतृत्व में हम एक दशक के भीतर तीसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे। उन्होंने जमुई (सुरक्षित) सीट से खड़े हुए लोजपा सांसद चिराग पासवान के प्रचार में इस रैली को संबोधित किया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान भी मौजूद थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़