राज्यसभा ने पूर्व सदस्य नाजनीन फारूख को दी श्रद्धांजलि

Rajya Sabha

एम वेंकैया नायडू ने सुबह उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर नाजनीन फारूख के निधन का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि फारूख का 16 सितंबर को 66 साल की उम्र में निधन हो गया। वह गरीबों और वंचितों के साथ महिलाओं के उत्थान के लिए विशेष रूप से प्रयासरत रहीं।

राज्यसभा ने शनिवार को अपनी पूर्व सदस्य नाजनीन फारूख को श्रद्धांजलि दी और सदस्यों ने उनके सम्मान में कुछ क्षणों का मौन रखा। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने सुबह उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर नाजनीन फारूख के निधन का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि फारूख का 16 सितंबर को 66 साल की उम्र में निधन हो गया। 

इसे भी पढ़ें: राज्यसभा ने मंत्रियों एवं सांसदों के वेतन और भत्ते में कटौती संबंधी विधेयकों को दी मंजूरी

नायडू ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता नाजनीन फारूख विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक निकायों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ी रहीं। वह गरीबों और वंचितों के साथ महिलाओं के उत्थान के लिए विशेष रूप से प्रयासरत रहीं। वह अखिल असम महिला क्रिकेट संघ की अध्यक्ष भी रहीं। उन्होंने उच्च सदन में अप्रैल 2010 से अप्रैल 2016 के बीच असम का प्रतिनिधित्व किया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़