अयोध्या में राम मंदिर एक चुनाव से पहले का वादा है: शिवसेना

ram-temple-in-ayodhya-is-a-promise-of-a-pre-election-shiv-sena
[email protected] । Nov 24 2018 10:51AM

शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिये जोर दे रही है क्योंकि चुनाव से पहले भाजपा ने इसका वादा किया था।

मुंबई। शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिये जोर दे रही है क्योंकि चुनाव से पहले भाजपा ने इसका वादा किया था। उत्तर प्रदेश के लिये उड़ान के दौरान विमान में एक समाचार चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश के लोगों से वादा किया गया था कि अगर भाजपा केन्द्र में सत्ता में आती है तो अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किया जायेगा। शिवसेना, भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे शनिवार को अयोध्या जायेंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़