बसपा की पहली सूची जारी, दानिश अली को अमरोहा से टिकट

इन सीटों के अलावा बसपा ने बिजनौर, नगीना, मेरठ, फतेगपुर सिकरी, आंवला और आगरा के भी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की। बता दें कि उत्तर प्रदेश में सभी सातों चरण में चुनाव होंगे।
लोकसभा चुनाव के लिए बसपा ने आज अपने उमम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इस सूची में 11 लोगों के नाम शामिल हैं। बसपा ने JDS छोड़कर आए दानिश अली को अमरोहा से टिकट दिया है। सहारनपुर से बसपा ने फजर्लुरहमान को टिकट दिया है। गौतमबुद्ध नगर से सतबीर नागर, बुलंदशहर से योगेश वर्मा और अलिगढ़ से अजीत बलियान को टिकट दिया गया है।
BSP first list for Lok Sabha poll-UP pic.twitter.com/9reqP0aJn0
— Mayawati (@Mayawati) March 22, 2019
इन सीटों के अलावा बसपा ने बिजनौर, नगीना, मेरठ, फतेगपुर सिकरी, आंवला और आगरा के भी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की। बता दें कि उत्तर प्रदेश में सभी सातों चरण में चुनाव होंगे। सपा- बसपा राज्य में गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है। बसपा 38 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।
